रात्रि टाउन पेट्रोलिंग के दौरान 04 जुआरी गिरफ्तार, नगदी व जुआ सामग्री जब्त

कोरबा। जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को रात्रि टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोडीबहार मुक्तिधाम तालाब के पास खाली मैदान में कुछ व्यक्ति मोबाइल की रोशनी में 52 पत्ती ताश से “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने गवाह भरत उरांव एवं दिव्य साहू को साथ लेकर मौके पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि चार आरोपियों को मौके पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपीगण

1. ब्राम्हानंद राठौर, उम्र 40 वर्ष, निवासी एबी टाइप कॉलोनी, ढोढीपारा

2. बाबूलाल सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी बरमपुर, सर्वमंगला

3. रविशंकर टंडन उर्फ हीरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी नरियरा, जिला जांजगीर-चांपा

4. नरेंद्र साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी पोडीबहार रेलवे लाइन

जप्त मशरूका

 नगदी रकम – ₹12,000/-
52 पत्ती ताश
05 नग मोटरसाइकिल
02 नग दरी (डार्क नीला रंग)

उक्त जब्ती कार्रवाई गवाहों की उपस्थिति में विधिवत संपन्न की गई।

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि
जुआ, सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की जानकारी नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

कोरबा पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!