कोरबा।आज दिनांक 19/04/2026 को झाबू में राखड़ डैम के फटने से कांग्रेस पार्टी के युवाओं नेता द्वारा जेसीबी चालक के मौत पे हुई सीएसईबी प्रबंधन एवम शासन से मुआवजे की मांग।

कोरबा📍युवा कॉंग्रेस के सामने CSEB हुआ नतमस्तक – झाबु राखड़ बांध हादसा: 5वीं बार टूटा डैम, युवक की मौत | 23 लाख मुआवजा

झाबु ग्राम स्थित सीएसईबी के राखड़ बांध टूटने से मड़वारानी निवासी युवक हुलेश्वर कश्यप की दुखद मृत्यु हो गई। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है—क्योंकि इसी बांध में यह पांचवीं बार हादसा हुआ है।
युवा कांग्रेस साथियों के दबाव के बाद जिला प्रशासन और CSEB प्रबंधन ने मृतक परिवार को ₹23 लाख मुआवजा दिया। इस प्रयास में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण विकास सिंह विक्की, नेता कमलेश कुमार गर्ग (दर्री) और ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भारती की प्रमुख भूमिका रही।
लेकिन सवाल वही है—
हर बार मुआवजा, पर जिम्मेदारी कब तय होगी?
बार-बार हो रहे हादसे साफ संकेत हैं कि कहीं न कहीं भारी लापरवाही हो रही है।
👉 अब जरूरत है:
इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच
दोषियों पर सख्त कार्रवाई
और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था
⚠️ जिंदगी की कीमत मुआवजे से नहीं, सुरक्षा से तय होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!