Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / आम के चक्कर में युवक ने जान से हाथ धोया

आम के चक्कर में युवक ने जान से हाथ धोया

  पेंड्रा| पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, जहां आम तोड़ने के दौरान एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, झोंकापारा का रहने वाला पवन विश्वनाथ रविवार शाम अपने पिता के साथ कोडगार चौकी क्षेत्र के ग्राम टीड़ी में आम तोड़ने गया था। इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *