गौवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु भैंसमा तहसील में गूँजा गौ सम्मान आह्वान अभियान का स्वर

गौवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु भैंसमा तहसील में गूँजा गौ सम्मान आह्वान अभियान का स्वर l

छत्तीसगढ़ / ​कोरबा

भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ गौवंश यहके संरक्षण और संवर्धन के लिए आज पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का व्यापक असर देखने को मिला। सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को भैंसमा तहसील के सैकड़ों गौ-प्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने एकजुट होकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
​
​अभियान के तहत भैंसमा क्षेत्र के नागरिक और गौ-भक्त बड़ी संख्या में कार्यालय तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार और महामहिम राष्ट्रपति से गौवंश के संरक्षण हेतु कड़े कदम उठाने की अपील की गई है।
​
​ प्रार्थना पत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है l

01​ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51A(g) की मूल भावना के अनुरूप गौवंश को राष्ट्रमाता राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा प्रदान करना।
​
02 गौ-सेवा और गौ-संरक्षण के लिए एक पृथक ‘केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय’ का गठन।

03 पूरे देश में गौवंश की रक्षा के लिए एक समान और सशक्त केंद्रीय कानून का निर्माण।

​04 सड़कों पर लावारिस घूम रहे गौवंश की सुरक्षा और तस्करी व अवैध वध पर पूर्णतः प्रतिबंध।​
​ज्ञापन सौंपने पहुंचे गौ-भक्तों ने केसरिया गमछा धारण कर रखा था जो अभियान के प्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित कर रहा था। अभियान के सदस्यों ने बताया कि आज का दिन पूरे भारत में गो सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जहाँ देश के हर ब्लॉक और तहसील स्तर पर शासन को जगाने का प्रयास किया जा रहा है।
​
​ज्ञापन में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि जिस तरह धारा 370 की समाप्ति जैसे साहसिक निर्णय लिए गए उसी तर्ज पर अब भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ देशी गौवंश के संरक्षण के लिए भी ऐतिहासिक निर्णय लेने का समय आ गया है।
​भैंसमा तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!