हादसे रोकने की कवायद, पुलिस ने ली बैठक, भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों के पालन की हिदायत

सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोटर्स व बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन व रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश दिए गए। आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का
उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व मालिकों के विरुद्ध चालानी व ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत बुधवार को बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोटर्स व बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल द्वारा ली गई, जिसमें सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालको युवराज तिवारी उपस्थित रहे। अभियान के तहत आयोजित बैठक में ट्रांसपोटर्स को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। विशेष रूप से भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन व रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों के पीछे अनिवार्य रूप से रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!