Home / बिलासपुर / ब्रह्माकुमारीज हेमू नगर द्वारा अभिभावकों एवं बच्चों के लिए 5 से निशुल्क समर कैंप का आयोजन

ब्रह्माकुमारीज हेमू नगर द्वारा अभिभावकों एवं बच्चों के लिए 5 से निशुल्क समर कैंप का आयोजन

बिलासपुर/यु मुरली राव – “बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें जैसा आकार दिया जाए, वे वैसे ही ढल जाते हैं।” इसी विचार को साकार करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक अनोखी पहल के रूप में अभिभावकों और बच्चों के लिए विशेष समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 5 मई से 10 मई 2026 तक ओम शांति कॉटेज, नारायणी टावर के पीछे, हेमुनगर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए प्रतिदिन शाम 6:30 से 7:30 बजे तक सत्र रखे गए हैं, वहीं बच्चों के लिए सुबह 8:00 से 9:30 बजे तक विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।ब्रह्माकुमारीज़ हेमुनगर की संचालिका बीके लता दीदी ने बताया कि आज के समय में बच्चों की मानसिकता को समझना अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

कई बार अभिभावक उचित और अनुचित में भेद करने में भी असमंजस महसूस करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कैम्प में अभिभावकों को बच्चों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने, प्रेमपूर्ण अनुशासन अपनाने, समय के सही उपयोग और मोबाइल के संतुलित उपयोग जैसी महत्वपूर्ण बातों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे परिवार में शांति और सकारात्मक वातावरण विकसित हो सके, ब्रह्माकुमारी बीके उमा दीदी ने बताया कि बच्चों के लिए यह कैम्प ज्ञान और मनोरंजन का अनूठा संगम होगा, जिसमें खेल-खेल में संस्कार, एकाग्रता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी। साथ ही योग, प्राणायाम और राजयोग ध्यान का अभ्यास भी कराया जाएगा, जिससे बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, हालांकि सहभागिता के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। बीके लता दीदी ने सभी अभिभावकों और बच्चों से इस अनोखी पहल का लाभ उठाने के लिए मोबाइल नंबर 9039262066 में संपर्क कर सकते हैं। और अपने परिवार को सशक्त और संस्कारित बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *