कोरबा में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 428.94 लीटर जप्त, 28 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा,03 मई 2026।जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 428.94 लीटर अवैध शराब जप्त की है। इस दौरान 26 प्रकरण दर्ज कर 28 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दो दिन चला सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिलेभर में 02 और 03 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना और चौकी स्तर पर लगातार दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कार्रवाई का आंकड़ा

कुल 26 प्रकरण दर्ज

28 आरोपी गिरफ्तार/कार्रवाई

428.94 लीटर अवैध शराब जप्त

इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में की गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
थाना कोतवाली, सिविल लाइन रामपुर , बालको, कटघोरा, दीपका, दर्री, हरदीबाजार, बाकीमोंगरा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र।

जंगलों में भी चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस टीमों ने जंगल और ग्रामीण इलाकों में विशेष सर्च अभियान चलाकर महुआ शराब की भट्टियों को नष्ट किया। साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे ड्रम, बर्तन और अन्य उपकरण भी जप्त किए गए। अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस का सख्त संदेश

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नागरिकों से अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!