Home / Uncategorized / अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

अग्रसेन स्टील प्लांट से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, जनसुनवाई को लेकर समर्थन में आए ग्रामीणतिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां कुछ लोग विरोध जता रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय युवाओं ने प्लांट के समर्थन में अपनी बात रखी है। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में उद्योग स्थापित होने से रोजगार, व्यापार और विकास के नए अवसर पैदा होंगे।ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र के युवा रोजगार के लिए रायपुर, भिलाई और अन्य शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। यदि देवरी में स्टील प्लांट स्थापित होता है तो स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और गांव के व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा।समर्थन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी द्वारा आधुनिक तकनीक के साथ प्लांट स्थापित किए जाने की बात कही गई है, जिससे पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन किया जाएगा। उनका कहना है कि आज के समय में उद्योग और विकास दोनों जरूरी हैं तथा सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार प्लांट संचालित होने पर किसी प्रकार की बड़ी समस्या नहीं होगी।स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि प्लांट आने से सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। क्षेत्र में छोटे व्यवसाय, ट्रांसपोर्ट एवं अन्य रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे आसपास के गांवों को भी लाभ मिलेगा।कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों द्वारा गांव के माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि क्षेत्र के कई लोग रोजगार और विकास की उम्मीद से इस परियोजना का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जनसुनवाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनसुनवाई शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाए, ताकि क्षेत्र के विकास से जुड़े सभी पहलुओं पर खुलकर चर्चा हो सके। वहीं 7 मई को प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं और पूरे क्षेत्र में हलचल बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *