Home / अन्य / विशेष / मुकुटधर संगीत प्रकोष्ठ द्वारा विवाह विशेष गीत-संगीत समारोह

मुकुटधर संगीत प्रकोष्ठ द्वारा विवाह विशेष गीत-संगीत समारोह

कोरबापंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन में मुकुटधर संगीत प्रकोष्ठ के सौजन्य से विवाह विशेष गीत गायन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक जनाब युनूस दानियालपुरी ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. के.के. चंद्रा, हेमंत कुमार महुलीकर, जे.पी. दत्ता, पी. के. कौशिक, डॉ. गिरीश केसकर आदि शामिल रहे।  

कार्यक्रम का संयोजन अर्चना साहू ने किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा-अर्चन और वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का बैच और पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। स्वागत उद्बोधन समिति की संयोजिका अर्चना साहू ने प्रस्तुत किया।  

मुख्य अतिथि नूतन सिंह ठाकुर, संरक्षक युनूस दानियालपुरी तथा डॉ. के.के. चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से मनोबल बढ़ता है, सामाजिक वातावरण सुदृढ़ होता है और कला की नई ऊर्जा जन्म लेती है।  

गायकों की प्रस्तुति

समारोह में विवाह-विशेष गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियाँ दी गईं। गीत प्रस्तुत करने वाले गायकों में अर्चना साहू,भरत साहू, सूरज दास महंत, गौरी महंत, हरजीत सिंह राजपाल, भारती चौरसिया, आलोक शर्मा, घनश्याम श्रीवास, अपूर्वा सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार चंद्र, हेमंत महुलीकर, घासीराम साहू, कर्मेंद्र सिंह, जीतेंद्र कुमार वर्मा, खैरझिटिया, शिप्रा तिवारी, धरम साहू, शिवकुमार साहू, केसरी देवांगन, पी.के. कौशिक, गिरीश केसकर, देवनारायण राठौर, झुमरू, जे.पी. दत्ता आदि प्रमुख रहे। सभी ने बॉलीवुड के विवाह-विशेष गीतों को अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  

विशेष आकर्षण

सैंडी डांस एकेडमी की नन्हीं बच्चियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। मुकुटधर साहित्य समिति व नपानि कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने बच्चों को सम्मान राशि प्रदान की तथा संगीत प्रकोष्ठ द्वारा बच्चों को मोमेंटो देकर शुभकामनाएँ दी गईं।  

कार्यक्रम का संचालन जीतेंद्र कुमार वर्मा खैरझिटिया ने किया। अंत में भरत साहू ने पधारे सभी अतिथियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *