Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने बेटियों को दिया सफलता का मंत्र, बोलीं — “सपनों को पंख दीजिए, बेटियां खुद आसमान छू लेंगी

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने बेटियों को दिया सफलता का मंत्र, बोलीं — “सपनों को पंख दीजिए, बेटियां खुद आसमान छू लेंगी

कोरबा। नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने NTPC कोरबा टाउनशिप में आयोजित “बालिका सशक्तिकरण अभियान – सपनों की उड़ान” कार्यक्रम में शामिल होकर बेटियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन GEM समिति द्वारा EDC NTPC परिसर में किया गया।

इस दौरान श्रीमती संजू देवी राजपूत ने नन्हीं बच्चियों से सीधा संवाद किया और उनके सपनों, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और यदि उन्हें सही शिक्षा, अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।महापौर ने बच्चियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण ही विकसित और समृद्ध समाज की मजबूत नींव है।कार्यक्रम में NTPC के वरिष्ठ प्रबंधक शशांक काज़ेड, CSR अधिकारी वीरेंद्र देश

मुख, प्रियंका कुमारी एवं साक्षी श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सभी बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा —“नन्हें सपनों को उड़ान देने का सबसे सुंदर माध्यम शिक्षा, आत्मविश्वास और प्रोत्साहन है।” ✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *