Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा: तेज रफ्तार बस ने बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत; भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे हुआ हादसा

कोरबा । सोमवार दोपहर उरगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर भारतमाला ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में राहगीर और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

घायलों को 112 की मदद से अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान जितेंद्र कंवर के रूप में हुई है। घायल मोनू सिंह और रोशन तिर्की का उपचार अस्पताल में जारी है। मृतक और घायल तीनों कोरबा के इमलीडुग्गू बस्ती के निवासी हैं। बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!