Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा: रिश्वत लेते पटवारी का  VIDEO वायरल, छुट्टी के दिन SDM की बड़ी कार्रवाई

कोरबा: रिश्वत लेते पटवारी का  VIDEO वायरल, छुट्टी के दिन SDM की बड़ी कार्रवाई

Oplus_131072

कोरबा BIG BREAKING: रिश्वत लेते पटवारी का  VIDEO वायरल, छुट्टी के दिन SDM की बड़ी कार्रवाई

 जिले के राजस्व विभाग से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। पसान तहसील अंतर्गत हल्का नंबर-10 (सिर्री, पिपरिया) में पदस्थ पटवारी विनोद अग्रवाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खास बात यह रही कि छुट्टी के दिन ही कार्रवाई करते हुए पोड़ी एसडीएम ने आरोपी पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया।

वायरल वीडियो में पटवारी एक किसान से नकद राशि लेते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वन अधिकार पट्टा बनाने (ऑनलाइन प्रविष्टि) के नाम पर किसान से रिश्वत ली गई। वीडियो सामने आते ही मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार यह मामला पिपरिया ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम तेंदुपारा का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में राजस्व से जुड़े कार्यों के लिए बिना पैसे कोई काम नहीं होता। नामांतरण, खसरा बी-1 और वन अधिकार पट्टा जैसे कामों के लिए हजारों रुपए की मांग आम बात हो गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पोड़ी एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी विनोद अग्रवाल को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।इस कार्रवाई के बाद अब अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है, जबकि ग्रामीणों को उम्मीद है कि आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *