
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के प्रतिष्ठित चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत से पत्रकार जगत में खुशी की लहर है। पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय राजेश मिश्रा अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, सामाजिक सरोकारों और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने सभी मतदाताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन और प्रेस क्लब की गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
मीडियासेशन.इन परिवार की ओर से राजेश मिश्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम उनके सफल, सक्रिय एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हैं तथा आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व और योगदान से पत्रकार हितों को नई मजबूती मिलेगी।
