Home / कोरबा / कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: नौशाद बने अध्यक्ष,सचिव पद में दिनेश ने की जीत हासिल

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: नौशाद बने अध्यक्ष,सचिव पद में दिनेश ने की जीत हासिल

  कोरबा प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यक्ष पद का ताज नौशाद खान के सिर पर सजा, जबकि अन्य पदों पर भी पत्रकार साथियों ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में संरक्षक पद पर वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, सचिव दिनेश राज, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह,कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, उपसचिव हरीश तिवारी एवं कार्यकारिणी सदस्य में नवाब हुसैन,राजेश मिश्रा,आकाश शर्मा ने जीत दर्ज की। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का बात कही।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करेगा। साथ ही युवा पत्रकारों को मंच प्रदान करने एवं पत्रकारिता के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पदाधिकारियों के निर्वाचन के बाद पत्रकार साथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी निम्नांकित मत हासिल हुआ…

संरक्षक : …कमलेश यादव 107

अध्यक्ष…. नौशाद खान 103

सचिव : …दिनेश राज 100

उपाध्यक्ष : …राजकुमार शाह 59

कोषाध्यक्ष : …दुर्गेश श्रीवास्तव 71

उपसचिव : …हरीश तिवारी 72

कार्यकारिणी सदस्य…नवाब हुसैन 99

राजेश मिश्रा…71,आकाश शर्मा ….49

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *