Home / कोरबा / तनाव से मुक्ति और यातायात जागरूकता पर मंथन हुआ कार्यशाला में

तनाव से मुक्ति और यातायात जागरूकता पर मंथन हुआ कार्यशाला में

कोरबा।कलेक्टोरेट सभागार में आज ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 200 जवानों और अधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला में जिला कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, आईपीएस विमल पाठक, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी,, डीएसपी डीके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान से पधारे अतिथियों ने तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच, ध्यान एवं राजयोग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी और व्यस्त जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान सडक़ सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एएसआई मनोज राठौर ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साइबर प्रकोष्ठ प्रभारी चंद्रा ने साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी एवं डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं जवानों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *