Home / कोरबा / दर्दनाक हादसाः मुरुम से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

दर्दनाक हादसाः मुरुम से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

कोरबा 28 जून। जिले के जटगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत लालमट्ठा घरसा चढ़ान पर शनिवार को मुरुम से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बनवारी लाल पटेल (40) की वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जटगा चौकी प्रभारी भीमसेन यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चढ़ाई पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ना और ओवरलोड होना माना जा रहा है। मृतक बनवारी लाल पटेल खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *