Home / बिलासपुर / SECL मुख्यालय के 9 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई के साथ सौंपे गए भुगतान के चेक

SECL मुख्यालय के 9 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई के साथ सौंपे गए भुगतान के चेक

बिलासपुर, 30 जून 2026  एसईसीएल (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर में मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए 9 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित किया गया तथा उनके समस्त सेवानिवृत्ति भुगतान का चेक सौंपा गया।

इसके बाद मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह में भानु सिंह (महाप्रबंधक-सिविल), शैवाल सक्सेना (मुख्य प्रबंधक-उत्खनन), मनीष कुमार जूलियट (प्रबंधक, जनसंपर्क), संजय कुमार चौधरी (उप प्रबंधक-सर्वे), सुधीर कुमार सिंह (वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक-राजभाषा), विजय कुमार झा (कार्यालय अधीक्षक), प्रमोद कुमार राही (वरीय सुरक्षा निरीक्षक), नारायण प्रसाद शर्मा (असिस्टेंट सुपरवाइजर-परिवहन) और नरेश कुमार ढीमर (सुरक्षा उप निरीक्षक) को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, कार्यकुशलता और लंबे योगदान से ही कंपनी ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। साथ ही सभी के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल पारिवारिक जीवन की कामना की गई।

सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था में टीम भावना, कार्य के प्रति निष्ठा और आपसी सहयोग की संस्कृति ने उनके कार्यकाल को यादगार बनाया।

कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *