Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

बालको रिंग रोड पर  सड़क हादसाः ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर

 जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयले से लदे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईए जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीजी 2932 और मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 सीबी 2635 के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवतियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहींए बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल.112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचायाए जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक युवतियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!