Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा में 86 छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया वितरण

कोरबा, 14 जुलाई 2026। राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत मंगलवार को कोरबा में 86 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी जमनीपाली स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में 59 छात्राओं तथा बालगीखार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 27 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने छात्राओं को साइकिल की चाबी सौंपते हुए कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को स्कूल पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की।इस अवसर पर एल्डरमैन ईश्वर साहू, दीपक यादव, मनोज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय चंद्रा, मुकुंद सिंह कंवर, जनक सिंह राजपूत, सरोज शांडिल्य, बहत्तर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु साहू, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!