Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / ट्राइबल मंत्री श्री रामविचार नेताम जी से मिलीं श्रीमती जानकी कोरसा, श्रीनिवास रेड्डी ने रखीं बस्तर-बीजापुर के विकास की मांगें

ट्राइबल मंत्री श्री रामविचार नेताम जी से मिलीं श्रीमती जानकी कोरसा, श्रीनिवास रेड्डी ने रखीं बस्तर-बीजापुर के विकास की मांगें

बीजापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी ने रायपुर में प्रदेश के आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम जी से शिष्टाचार मुलाकात कर बस्तर और बीजापुर अंचल के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।

साथ ही लंबे समय से लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की मांग भी रखी।श्रीमती जानकी कोरसा ने ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। वहीं श्रीनिवास रेड्डी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान और विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया।

इस दौरान श्री रामविचार नेताम जी ने दोनों जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि राज्य सरकार आदिवासी क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने उठाए गए सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बैठक में बस्तर और बीजापुर क्षेत्र में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *