Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

मछली पकड़ने वालों को दी गई समझाइश

कोरबा। मत्स्य विभाग की विशेष टीम ने शनिवार को हसदेव बांगो जलाशय क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जलाशय के किनारे कुछ व्यक्तियों को गैर-कानूनी रूप से गरी के माध्यम से मछली पकड़ते पाया। विभागीय अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। ग्रामीणों ने मत्स्याखेट पर प्रतिबंध से अनभिज्ञता जाहिर की। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें मत्स्य संरक्षण के महत्व, प्रजनन काल के दौरान मछलियों के संरक्षण की आवश्यकता तथा प्रतिबंधित अवधि में मत्स्याखेट पर लगाए गए प्रतिबंध के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित अवधि के दौरान मछली पकड़ते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध मत्स्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!