CG NEWS: नाबालिग पर टांगी से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर; आरोपी गिरफ्तार

सक्ती , 07 जुलाई । सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलादुला से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है… जहां बीती रात करीब साढ़े 11 बजे एक नाबालिग युवती पर धारदार टांगी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जांजगीर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। फिलहाल बिलासपुर के अस्पताल में युवती का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।खगोल शास्त्रबताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवती के माता-पिता रोजगार के सिलसिले में श्रीनगर गए हुए थे और युवती अपने छोटे भाई व अन्य परिजनों के साथ गांव में रह रही थी। इसी दौरान गांव के ही उमेश पलांगे नामक युवक ने कथित तौर पर युवती पर धारदार टांगी से हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।इधर घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान हमले में प्रयुक्त धारदार टांगी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी उमेश पलांगे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।भौगोलिक संदर्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!