Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / Korba : नगर निगम कार्यालय साकेत भवन में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने किया ध्वजारोहण

Korba : नगर निगम कार्यालय साकेत भवन में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने किया ध्वजारोहण

कोरबा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में ध्वजारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं आम नागरिकों को दी , इस मौके पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पांडे सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद गण, एल्डरमैन, निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ आम नागरिक गण उपस्थित थे

नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमा पूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने इस मौके पर ध्वजारोहण किया, उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं क्षेत्र वासियों को दी तथा नगर निगम कोरबा द्वारा विगत वर्ष में अर्जित उपलब्धियो तथा नगर विकास के कार्यों का उल्लेख करते हुए आगामी समय में शहर के विकास व आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं की और अधिक बेहतर उपलब्धता के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु उपस्थित अधिकारी कर्मचारियो का आह्वान किया , उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों व नगर वासियों को उनके द्वारा नगर विकास के लिए दिए गए सुझावों व उनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार प्रकट किया । इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं आयुक्त  आशुतोष पांडे ने भी स्वतंत्रता दिवस की अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी तथा निगम के जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों के परस्पर सहयोग को रेखांकित करते हुए शहर विकास के कार्यों को निरंतर गति देने , नागरिक सुविधाओं की सतत बेहतरी बनाये रखने व शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सबकी सहभागिता का आह्वान किया। वही कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला द्वारा किया गया।

उत्कृष्ट कार्यो हेतु कर्मचारियों का किया गया सम्मान

इस अवसर पर महापौर राजपूत, सभापति श्री ठाकुर, एवं आयुक्त श्री पांडे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के कर्मचारियों को सम्मानित किया । निगम के जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया , उनमें तकनीकी हेल्पर जागेश्वर यादव , कंप्यूटर ऑपरेटर ओम कुमार, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पंचूराम यादव , कंप्यूटर ऑपरेटर महावीर सिंह ठाकुर , हेल्पर मजदूर अनिल साहू , सहायक लेखा अधिकारी  शिवकुमारी यादव , भृत्य गोविंद नायक, सहायक राजस्व निरीक्षक शंकर लाल साहू,  कंप्यूटर ऑपरेटर उपेंद्र राठौर , इलेक्ट्रीशियन योगेंद्र नाथ साय,  इलेक्ट्रिशियन हेल्पर महेत्तर सिंह राज , स्वच्छता निरीक्षक शैलेंद्र नामदेव,  सहायक राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश श्रीवास,  कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र यादव,  हेल्पर मजदूर कीरित राम ,  सहायक ग्रेड- 3 कृष्णा राठौर आदि कर्मचारी शामिल है।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अजय गोड़ व ममता यादव , पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, पंकज देवांगन व रूबी देवी सागर, एल्डरमैन दीपक यादव, वैशाली रत्नपारखी व सतीश सिंह ठाकुर , अपर आयुक्त विनय मिश्रा व पवन वर्मा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता भूषण उराव, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कवर सहित निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारी व काफी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *