Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा में 24 अगस्त से निगम का बड़ा टैक्स अभियान, वार्डों में लगेंगे वसूली कैंप; बकाया कर के साथ छूटे भवनों और अतिरिक्त निर्माण का होगा सर्वे

कोरबा, 19 अगस्त। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा राजस्व वसूली को लेकर शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ये शिविर 24 अगस्त से 22 सितंबर 2026 तक अलग-अलग वार्डों में लगाए जाएंगे। शिविरों का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

शिविरों में करदाताओं और बकायादारों से संपत्ति कर सहित अन्य बकाया कर एवं शुल्क की राशि जमा कराई जाएगी। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने संबंधित जोन कमिश्नरों, उप-जोन प्रभारियों, राजस्व निरीक्षकों, उप निरीक्षकों एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को शिविरों के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है।इसके साथ ही निगम द्वारा ऐसे भवनों का स्थल निरीक्षण और सर्वेक्षण भी किया जाएगा, जो अभी तक करारोपण के दायरे में नहीं आए हैं। नवनिर्मित भवनों, करारोपण से छूटे भवनों, अतिरिक्त निर्माण तथा भवनों की उपयोगिता में किए गए परिवर्तन की जांच कर नियमानुसार करारोपण की कार्रवाई की जाएगी।

इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

17 सितंबर: वार्ड क्रमांक 12 नई बस्ती अग्रोहा चौक मेन रोड, वार्ड 18 सामुदायिक भवन चारपारा कोहड़िया, वार्ड 34 दादरखुर्द श्रीजगन्नाथ मंदिर के पास, वार्ड 35 खरमोरा बस्ती सामुदायिक भवन नीम चौक, वार्ड 46 बेलगिरी बस्ती बालको तथा वार्ड 58 सरदार वल्लभभाई पटेलनगर लाटा स्कूल के समीप।

18 सितंबर: वार्ड 12 नई बस्ती लक्ष्मणबन तालाब, वार्ड 18 सामुदायिक भवन चारपारा कोहड़िया, वार्ड 34 दादरखुर्द श्रीजगन्नाथ मंदिर के पास, वार्ड 36 कोसाबाड़ी संस्कार भारती स्कूल के सामने मंच, वार्ड 47 शिवनगर रूमगरा सामुदायिक भवन तथा वार्ड 59 दर्रीखार क्र. 1 नगोईखार सामुदायिक भवन।

19 सितंबर: वार्ड 13 सामुदायिक भवन शारदा विहार, वार्ड 18 सामुदायिक भवन चारपारा कोहड़िया, वार्ड 36 कोसाबाड़ी संस्कार भारती स्कूल के सामने मंच, वार्ड 47 शिवनगर रूमगरा सामुदायिक भवन तथा वार्ड 59 दर्रीखार क्र. 1 आर.के. वीडियो गली दुर्गा मंदिर के पास।

21 सितंबर: वार्ड 14 नवधा पंडाल अमरैयापारा, वार्ड 37 रामपुर सामुदायिक भवन नीम झाड़ के पास तथा वार्ड 60 दर्रीखार क्र. 2 कोटवार घर के समीप सामुदायिक भवन आंगनबाड़ी केंद्र।

22 सितंबर: वार्ड 14 नवधा पंडाल अमरैयापारा, वार्ड 37 रामपुर सामुदायिक भवन तथा वार्ड 67 बलगीखार कांजी हाउस के समीप बलगी में शिविर आयोजित किया जाएगा।

निगम प्रशासन ने करदाताओं एवं बकायादारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपने बकाया कर एवं शुल्क का भुगतान करें और निगम की राजस्व वसूली व्यवस्था में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!