Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

जल्के-तनेरा क्षेत्र में 20 हाथियों का दल, झुंड से अलग दंतैल हाथी ग्रामीण इलाके में घुसा.

Oplus_131072

कोरबाकटघोरा वनमंडल के जुल्के-तनेरा क्षेत्र में इन दिनों करीब 20 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इसी बीच झुंड से अलग हुआ एक दंतैल हाथी ग्रामीण इलाके की ओर पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। लगातार बारिश के बीच हाथियों की आवाजाही ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं क्षेत्र में बारिश के साथ बिजली की समस्या भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बनी हुई है।

वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ वनकर्मियों की टीमें गश्त कर हाथियों के झुंड और अलग हुए दंतैल हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को जंगल या हाथियों के संभावित विचरण वाले क्षेत्रों में जाने, हाथियों के करीब पहुंचने, उन्हें देखने के लिए पीछा करने या किसी तरह की छेड़छाड़ करने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग का कहना है कि हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर रहें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!