अस्पताल के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप, जांच से पहले हटाने पर उठे सवाल

कोरबापुराने कोरबा शहर स्थित रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सफाई कर्मचारी को अस्पताल के बाथरूम में मानव भ्रूण मिला। कर्मचारी ने इसकी सूचना सुपरवाइजर पवन साहू को दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद भ्रूण को बाथरूम से हटाकर प्लास्टिक बैग में रख दिया गया। पुलिस और एफएसएल टीम के पहुंचने से पहले भ्रूण हटाए जाने को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण बाथरूम तक कैसे पहुंचा और उसे वहां किसने छोड़ा। साथ ही, जांच से पहले घटनास्थल से भ्रूण हटाने का निर्णय किन परिस्थितियों में लिया गया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर की सीसीटीवी व्यवस्था भी जांच के दायरे में है। बताया जा रहा है कि कुछ कैमरे व्यवस्थित स्थिति में नहीं थे। ऐसे में अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

अस्पताल प्रबंधन से जुड़े प्रमुख डॉक्टर अतीक सिद्दीकी से मामले में पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रबंधन की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी।

फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां और जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!