Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

पचपेड़ी के खेत मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस ! हत्या की आशंका, पुलिस जुटा रही साक्ष्य

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पीडीएस सोसाइटी भवन के पास खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव से तेज दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद उरगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव की हालत काफी खराब हो चुकी है और उसके सिर समेत शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। शव करीब दो से तीन दिन से अधिक पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। चोट के निशान मिलने के कारण प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव की स्थिति खराब होने और चेहरे की पहचान स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस के सामने मृतक की शिनाख्त करना चुनौती बना हुआ है। यह भी पता नहीं चल सका है कि मृतक पचपेड़ी या आसपास के गांव का रहने वाला है अथवा किसी दूसरे क्षेत्र से यहां पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण और चोटों की  को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!