Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा: हाइवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

 कोरबा जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर लोडेड पेट्रोल-डीजल टैंकर में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, टैंकर कोरबा से पेट्रोल लेकर वार्डफ़ नगर की ओर जा रहा था, जिसमें करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल लोड था। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर गुरसियां के पास टैंकर चालक खाना खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद जैसे ही टैंकर को स्टार्ट किया गया, उसमें आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। घटना के बाद आनन-फानन में चालक और कंडक्टर ने टैंकर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वही सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और यातायात पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

टैंकर में विस्फोट की आशंका को लेकर रिहायसी इलाके को खाली कराया गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। गनिमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!