Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति

 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितता को लेकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने साक्षात्कार चयन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और स्थानीय विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि 265 पदों के लिए नियमानुसार 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन 608 को ही बुलाया गया और 187 अभ्यर्थी बाहर हो गए। उन्होंने आयोग से इन अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक करने की मांग की।

उन्होंने दो उत्तर पुस्तिकाओं का उदाहरण देते हुए दावा किया कि समान उत्तर लिखने के बावजूद एक अभ्यर्थी को 2 अंक और दूसरे को शून्य अंक दिए गए। अन्य प्रश्नों में भी इसी तरह की असमानता का आरोप लगाते हुए उन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया की जांच की मांग की।

पूर्व मंत्री ने कहा कि युवाओं के हक और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस जल्द धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। प्रेसवार्ता में विधायक फुल सिंह राठिया, मुकेश राठौर, मनोज चौहान, कृपाराम साहू, पालूराम साहू सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!