
कोरबाजिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिले परिवहन अधिकारी ने स्वयं टीम के साथ विभिन्न मार्गों और क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान विभाग ने कुल ₹22,300 का चालान वसूल किया, जबकि एक वाहन को परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया।

जांच अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य निर्धारित मापदंडों की बारीकी से जांच की। जांच में नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

दस्तावेज पूरे रखें, नियमों का करें पालन
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात एवं परिवहन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। विभाग का कहना है कि जांच अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना भी है।
आगे भी जारी रहेगी सघन जांच
जिला परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया की जिले के अलग-अलग क्षेत्रों और मार्गों पर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लगातार हो रही जांच से वाहन चालकों में दस्तावेज दुरुस्त रखने और परिवहन नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है।




