

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा धरना-प्रदर्शन, रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया
– भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद कोरबा द्वारा आज आई.टी.आई. चौक में जन-विरोधी नीतियों एवं चुनाव आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश कार्यालय तक रैली निकाली और जिलाधीश महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि –
भारत के संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक प्रणाली की रक्षा हेतु मुख्य चुनाव आयुक्त का निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भीक होना आवश्यक है। वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अपने पद की गरिमा के विपरीत आचरण करते हुए करोड़ों मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने वाली एस.आई.आर. प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण तरीके से लागू कराया और सत्तारूढ़ दल के पक्ष में कार्य किया है, जिससे आम जनता का चुनाव आयोग पर से विश्वास टूटा है।
2. एस.आई.आर. की त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए और काटे गए सभी मतदाताओं के मताधिकार बहाल किए जाएं।
3. चुनाव आयोग की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जाए।
4. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और भारत के मुख्य न्यायाधीश की तीन-सदस्यीय समिति द्वारा की जाए।
इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता – जिला सचिव पवन कुमार वर्मा, के. दास, श्याम बिहारी बनाफर, सुनील सिंह, विजय लक्ष्मी चौहान, भुवनेश्वरी चौहान, इंद्राणी श्रीवास, सुखभंजन, नवीन बंजारे, नरेंद्र केवट, तबरेज अहमद, रामू केवट, मनीराम खंडे, उषा पटेल, बबली यादव, प्रेमलता, बसंती साहू, टिकेश्वरी दुर्गा, उषा वर्मा, पुष्पा शुक्ला, जरीना खातून, रमता बाई, हेम यादव, समरीन बाई, सावित्री ठाकुर, ललिता, राजेंद्र पाल, राम बाई, सुकृता साहू, सोना झड़ी।





