बुधवारी बाजार नाली निर्माण पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

बुधवारी बाजार नाली निर्माण पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

 बुधवारी बाजार चौक से साकेत भवन तक प्रस्तावित गौरव पथ निर्माण से पहले कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस पार्षद दल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद मुकेश राठौर के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद रवि चंदेल, बद्री किरण, नारायण कुर्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि जिस मार्ग पर जल्द ही गौरव पथ का निर्माण होना है वहां नाली निर्माण कराना पूरी तरह अनुचित और संसाधनों की बर्बादी है।

पार्षदों का कहना है कि नाली निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कंक्रीट के स्थान पर ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है और गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस निर्माण कार्य की पूरी जानकारी निगम के उच्च अधिकारियों को भी नहीं है, जिससे पूरे मामले में भ्रष्टाचार की आशंका और गहरा जाती है।

कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी है कि इस मामले की शिकायत नगर निगम आयुक्त से की जाएगी। यदि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तो वे धरना-प्रदर्शन कर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता के सामने उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जनता के टैक्स के पैसे का खुला दुरुपयोग है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम के उच्च अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!