Home / Uncategorized / निशा-सुशीला बनीं सब इंस्पेक्टर, घर-गांव में हर्ष,किया सम्मान

निशा-सुशीला बनीं सब इंस्पेक्टर, घर-गांव में हर्ष,किया सम्मान

0भठोरा सरईपाली की दो बेटियों ने बढ़ाया मान, पुलिस उप-निरीक्षक बनने पर ग्रामवासियों ने किया भव्य अभिनंदन

कोरबा। नगर पालिका बांकीमोंगरा के वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आने वाले ग्राम भठोरा सरईपाली में उत्साह और गौरव का वातावरण है। गाँव की दो होनहार बेटियों कु. निशा विंध्यराज (पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज) एवं कु. सुशीला विंध्यराज (पुत्री लाहोरन विंध्यराज) का पुलिस उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

– 

इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न के साथ दोनों नव-नियुक्त अधिकारियों का अभिनंदन किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि निशा और सुशीला ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गाँव और जिले का नाम रोशन किया है यह सफलता क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से अमर सिंह कंवर, सुरेंद्र प्रसाद राठौर, देवप्रसाद राठौर, छतराम यादव, मसत राम विंधराज, बाबू जी, चंद्रा बिंझवार, मनजीत यादव, नरेंद्र प्रसाद, विजय, गोलू कवर, सूरज सिंह, गरुड़ सिंह, नोनी बाई, जय सिंह बिंझवार, भूपेंद्र, सुखनंदन कवर, सुखेन, रमेश विंध्यराज, सुखेन कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलायें एवं बच्चे उपस्थित रहे । सभी ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्य पथ पर पूरी ईमानदारी से सेवा करने की शुभकामनाएं दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *