Home / Uncategorized / राजा राम इक्का का बलिदान, हमेशा रहेगा अमरनक्सल हमले में शहीद जवान को याद कर भावुक हुआ गांव

राजा राम इक्का का बलिदान, हमेशा रहेगा अमरनक्सल हमले में शहीद जवान को याद कर भावुक हुआ गांव

नक्सली हमले में शहीद हुए बहादुर सिपाही राजा राम इक्का की पुण्यतिथि पर आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रायगढ़ जिले के कामराई गांव में उनका बलिदान याद कर पूरा गांव गर्व और भावनाओं से भर उठा।06 अप्रैल 2010… छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का ताड़मेटला गांव… जहां नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ की 62वीं वाहिनी पर बड़ा हमला किया था। इस हमले में सिपाही राजा राम इक्का समेत 76 जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।आज उसी वीर सपूत की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव कामराई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर बिलासपुर की ओर से सहायक कमांडेंट श्रीमती कलावती ठाकुर अपनी टीम के साथ गांव पहुंचीं और शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में गांव के सरपंच मनोहर माजी, कापू थाना के थाना प्रभारी इगेश्वर यादव, और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान शहीद के परिवार—दादी राची इक्का, बेटी रेश्मा इक्का और अन्य परिजनों ने भी नम आंखों से अपने वीर बेटे को याद किया।सहायक कमांडेंट कलावती ठाकुर ने कहा कि सिपाही राजा राम इक्का और उनके साथियों का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उनका साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।राजा राम इक्का का नाम सीआरपीएफ के इतिहास में आईबीएम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है… उनका बलिदान न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।ऐसे वीर सपूतों को शत-शत नमन… जिनकी वजह से आज हम सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *