Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / CG: सावधान! आपके गैस सिलेंडर पर है चोरों की नजर, सब सामान छोड़, दुकान से सिलेंडर से ले भागे चोर

CG: सावधान! आपके गैस सिलेंडर पर है चोरों की नजर, सब सामान छोड़, दुकान से सिलेंडर से ले भागे चोर

कोरबा 27 मार्च 2026। सिलेंडरों की किल्लत के बीच चोरों की नजर आजकल सिलेंडर चोरी पर है। कोरबा में ऐसी ही घटना सामने आयी है। जहां गढ़कलेवा चौपाटी में अज्ञात चोरों ने दो फास्टफूड दुकानों को निशाना बनाते हुए गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। इस घटना ने न केवल व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे गैस सिलिंडर लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने दुकानों में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी की यह वारदात सुनियोजित थी और चोरों का लक्ष्य सिर्फ गैस सिलिंडर ही था।घटना का खुलासा शनिवार सुबह हुआ, जब दुकान संचालक रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि ताले टूटे हुए हैं और सिलिंडर गायब हैं। इसके बाद तत्काल सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।इस घटना से गढ़कलेवा चौपाटी के व्यापारियों में भारी नाराजगी है। चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में करीब 60 से अधिक दुकानें संचालित हैं, जिनसे कई परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। पहले से गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा था, अब चोरी की घटनाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।व्यापारियों का कहना है कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति पहले से ही बाधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *