

दिनांक 16 अप्रैल 2026 को स्वर्गीय श्री जय पांडेय की तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन (CGTA) के ब्लॉक, जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और सदस्य उपस्थित हुए।सभी ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस मौके पर CGTA के प्रदेश संगठन मंत्री श्री प्रमोद सिंह राजपूत ने परिवारजनों से मुलाकात कर दुर्घटना बीमा दिलाने सहित आवश्यक सहायता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़ा रहेगा और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।कार्यक्रम में श्री कामता जायसवाल, श्री राठौर सर, श्री डहरिया सर, श्री रामशेखर पांडेय (ब्लॉक अध्यक्ष), श्री पीलासाव साहू (ब्लॉक सचिव), श्री राधेमोहन तिवारी (जिला महासचिव), श्री मनीष पांडे (सह सचिव), श्री जितेंद्र भारद्वाज, श्री पवन भारिया, श्री नन्द कुमार राज, श्री संतोष जगत, श्री आसन दास दीवान, आत्मा राम सूर्यवंशी, श्री अश्वनी खरे एवं श्री बृजेश कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
