
बिलासपुर/यु मुरली राव – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हेमू नगर द्वारा भारत माता आंग्ल माध्यम शाला में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें दीदी बी. के. लता, बी.के उमा. बी. के.आरती और चिरंजीव भाई जी उपस्थित रहे।कार्यशाला का मुख्य विषय वर्तमान में बच्चों में बढ़ रहे तनाव और उग्र व्यवहार को कम करने में शिक्षकों की भूमिका रही।

चिरंजीव भाई ने वैज्ञानिक तथ्यों के द्वारा बच्चों के दिमाग की संरचना के बारे में अच्छी तरीके से समझाया एवं शिक्षकों को बच्चों की उनकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखकर उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

ब्रेन में होने वाले तरंगों के संचरण से होने वाले परिवर्तन के कारण बच्चों के उग्र व्यवहार को नियंत्रण करने की विभिन्न विधियों को शिक्षकों को समझाया गया। विभिन्न गतिविधियों के द्वारा कक्षा में बच्चों के उग्र व्यवहार को कम करने के तरीकों को बहुत अच्छी तरीके से बताया गया। बी . के. लता दीदी ने शिक्षकों को मेडिटेशन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया।

शाला के प्राचार्य फादर सलीन पी. ने सभी शिक्षकों को वर्तमान समय में कार्यक्रम के सार्थकता के बारे जानकारी प्रदान की और शिक्षकों को प्रेरित किया कि कक्षा में बच्चों के उग्र व्यवहार और तनाव को कैसे कम करे।
इस अवसर पर शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
