Home / Uncategorized / आदिवासी परिषद के तत्व अवधान में।कोरबा।

आदिवासी परिषद के तत्व अवधान में।कोरबा।

आदिवासी विकास परिषद् जिला कोरबा के तत्वाधान में आज दिनांक 17/14/2026 को आगामी 26/04/2026 को होने वाले कार्यक्रम – एक दिवसीय कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण समारोह के सम्बन्ध में बैठक रखी गयी थी ,जिसकी शुरुवात डॉ.भीमराव अम्बेडकर साहब जी के तैलया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया श्री ओम प्रकाश प्रधान ,प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य द्वारा बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला गया ,जिला अध्यक्ष श्री वीर साय धनवार जी द्वारा विकासखंड स्तर ,तहसील स्तर नव नियुक्त अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया , बैठक में आदिवासी विकास परिषद् के प्रांताध्यक्ष श्री के.आर.शाह जी का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया श्री शाह साहब से विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उनके जन्म दिवस कि बधाई दिया गयी ,कार्यक्रम – एक दिवसीय कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण समारोह के सम्बन्ध में गहन चर्चा एवं विचार -विमर्श किया गया ,कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्री वीर साय धनवार जी द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया साथ ही आभार व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेने एवं सहयोग प्रदान करने हेतु अपील किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *