
बिलासपुर यू मुरली राव – आंध्रा समाज बिलासपुर द्वारा वरिष्ठ लेखाकार (Senior Accountant) FA&CAO कार्यालय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में कार्यरत श्री कोमारा अप्पा राव के साउथ कोस्ट रेलवे, विशाखापत्तनम जोन में ऑप्शनल ट्रांसफर होने पर एक सादे एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आंध्रा समाज के प्रशासनिक भवन, आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में11.00 बजे संपन्न हुआ।समारोह में अप्पा राव को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र मुमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सेवाकाल, कार्यनिष्ठा एवं सामाजिक योगदान की सराहना की।

श्री अप्पा राव न केवल एक कुशल अधिकारी रहे हैं, बल्कि खेल क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने खो-खो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेलवे को 5 स्वर्ण पदक दिलाए हैं। साथ ही, उन्हें इंटरनेशनल खो-खो फेडरेशन द्वारा कोचिंग का प्रमाण पत्र भी प्राप्त है। वे आंध्रा समाज के कार्यकारी सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंध्रा समाज के अध्यक्ष एन. रमना मूर्ति, महासचिव पी. श्रीनिवास राव, कोषाध्यक्ष टी. रमेश बाबू, उपाध्यक्ष डी. एन. प्रसाद, एस. वी. रमना, आर. मनोरथ बाबू, जी. रमेश चंद्रा, आर. प्रसाद राव,मधु, स्कूल प्रिंसिपल डी. रामाम, दया मणि, बी. यू. बी. रेड्डी, आर. वर लक्ष्मी, एम.निवास राव, विजय लक्ष्मी,पी. वी. रजनी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अप्पा राव को बिलासपुर से विशाखापत्तनम स्थानांतरण हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
