Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) में नई जिम्मेदारियांः केदारनाथ अग्रवाल बने कार्यकारी अध्यक्ष, गिरजा साहू मंत्री

कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) में नई जिम्मेदारियांः केदारनाथ अग्रवाल बने कार्यकारी अध्यक्ष, गिरजा साहू मंत्री

 कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे संगठन में उत्साह का माहौल है। केदारनाथ अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष और गिरजा साहू को मंत्री का अहम दायित्व दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, एचएमएस का सम्मेलन 19 जनवरी को चिरमिरी स्थित तानसेन भवन में आयोजित हुआ था, जहां केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का विधिवत चुनाव संपन्न हुआ। संगठन महामंत्री नाथूलाल पांडेय ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूची जारी की, जिसमें बजरंग शाही को अध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में केदारनाथ अग्रवाल (कोरबा) और श्रीकांत शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मंत्री पद पर साहू समाज के गिरजा साहू को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संगठन में रेशम लाल यादव, राम सहारे पाल (कुसमुंडा) को उपाध्यक्ष, नाथूलाल पांडेय को महामंत्री बनाया गया है। संगठन मंत्री के रूप में अशोक कुमार साहू (विकासनगर कुसमुंडा), तरुण राहा (गेवरा), मनीष सिंह (कुसमुंडा) को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यालय सचिव के रूप में दीपक कुमार दुबे (दीपका) और विकास कुमार पाठक (कुसमुंडा) नियुक्त किए गए हैं।

संगठन द्वारा कार्यकारिणी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। एचएमएस लंबे समय से श्रमिकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है और उनकी मांगों को लेकर संघर्ष करता रहा है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति से श्रमिकों में हर्ष का माहौल है। केदारनाथ अग्रवाल ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। वहीं गिरजा साहू ने कहा कि श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से प्रबंधन के सामने रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *