Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / डिज्नीलैंड मेला में लोग कर रहे रोमांच का अनुभव

डिज्नीलैंड मेला में लोग कर रहे रोमांच का अनुभव

* ‘ज्वाइंट फिलिपस्पी’ बना जबरदस्त आकर्षण का केंद्र
* बुधवारी मैदान में उमड़ी भीड़
कोरबा   अंचल के बुधवारी मैदान में इन दिनों सजे छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि इस बार मेले में आया नया और रोमांचक झूला ‘ज्वाइंट फिलिपस्पी’ लोगों के बीच जबरदस्त आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ऊंचाई और तेज गति के कारण यह झूला युवाओं और रोमांच पसंद करने वालों को खासा लुभा रहा है। मेले में सिर्फ बड़े झूले ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी अलग-अलग प्रकार के सुरक्षित और मनोरंजक झूले लगाए गए हैं, जहां बच्चे पूरे उत्साह के साथ आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही परिवार के हर सदस्य के लिए मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध हैं, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा नजर आ रहा है।
मेले के अंदर विभिन्न प्रकार की दुकानों की भी भरमार है। यहां कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और घरेलू उपयोग की वस्तुओं तक की दुकानें सजी हुई हैं, जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं, गर्मी से राहत देने के लिए चौपाटी की तर्ज पर खान-पान की दुकानों में भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। मेले के संचालक कुलदीप ने शहर वासियों से अपील करी है कि वे सपरिवार मेले में पहुंचकर इसका आनंद लें। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से कहा कि छोटे बच्चों को बड़े झूलों में न बैठाएं, उनके लिए अलग से सुरक्षित झूले उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि झूला झूलते समय सभी लोग नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें, ताकि मेले का आनंद सुरक्षित तरीके से लिया जा सके। बुधवारी ग्राउंड में सजा यह छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला इन दिनों शहरवासियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *