यूपी। आगरा में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मां को बचाने पहुंचा उसका बेटा भी करंट की चपेट में आ गया और वह दुनिया से चल बसा। घटना के समय महिला हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गई। एक साथ मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा । सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। हैं। थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी 65 वर्षीय किरन देवी पत्नी मेंबर सिंह घर में लगे हैंडपंप पर पानी ले रही थीं। तभी अचानक किरन देवी को विद्युत करंट लग गया। मां की चीखपुकार सुनकर 35 वर्षीय रईसपाल दौड़कर पहुंचा और उसने मां को करंट से छुडाने का प्रयास किया। इसी दौरान विद्युत करंट ने रईसपाल को भी अपनी चपेट में ले लिया। चीखपुकार पर परिवार के अन्य लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक किरन देवी व रईसपाल की मौत हो चुकी थी। मां-बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और एक साथ मां-बेटे के शव देखकर सभी की आंखें नम दिखाई दीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। परिजनों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा के बाद दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए।

