Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

नई दिल्ली 1 मई 2026 । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ” बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। इसी पवित्र दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की युगांतरकारी घटनाएँ घटित हुई। उनके द्वारा दिए गए करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के शाश्वत संदेश सदैव समस्त मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। आज के समय में, जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, भगवान बुद्ध के विचार हमें शांति, सहिष्णुता और आपसी सद्भाव की दिशा में चलने के लिए प्रेरित करते हैं।”

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,”आइए, इस शुभ अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें और एक शांतिपूर्ण, समावेशी तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *