Home / अन्य / विशेष / सुशासन तिहार के तहत जिला पंचायत में स्थापित किया गया कॉल सेंटर

सुशासन तिहार के तहत जिला पंचायत में स्थापित किया गया कॉल सेंटर

टोल फ्री नंबर 1800-233-2291 से मिलेगी आमजन को जानकारी

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजन एवं ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला पंचायत कार्यालय में कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी सरलता से उपलब्ध कराना एवं उनकी शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करना है।

जिला पंचायत में स्थापित इस कॉल सेंटर के माध्यम से आमजन टोल फ्री नंबर 1800-233-2291 पर संपर्क कर शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क है।

कॉल सेंटर कार्यालयीन दिवसों में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक संचालित रहेगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।

सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग का कहना है कि प्रशासन द्वारा यह पहल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आमजन और शासन के बीच संवाद को सशक्त बनाया जा सकेगा तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *