खुटाकुड़ा-घिनारा सड़क निर्माण से बदलेगी वनांचल क्षेत्र की तस्वीर, विधायक फूल सिंह राठिया ने किया भूमि पूजन

कोरबारामपुर विधानसभा क्षेत्र के वनांचल इलाके में विकास की नई पहचान बनते जा रहे विधायक फूल सिंह राठिया ने ग्रामीणों को बड़ी सौगात देते हुए खुटाकुड़ा से घिनारा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी और करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क परियोजना का भूमि पूजन 09 मई 2026 को ग्राम खुटाकुड़ा एवं सुवरलोट चौक बोरई नाला के पास संपन्न हुआ।

इस सड़क निर्माण कार्य से खुटाकुड़ा, सुवरलोट, नवापारा और घिनारा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीण खराब सड़क और बरसात के दिनों में आवाजाही की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। ऐसे में यह परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में कई बार इस सड़क की मांग उठी, लेकिन मामला सिर्फ कागजों तक सीमित रहा। विधायक फूल सिंह राठिया ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाकर कार्य को धरातल पर उतारने का काम किया है। यही कारण है कि क्षेत्र में उनके प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।

विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य लगातार कराए जा रहे हैं और जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में सरपंच संघ करतला इकाई अध्यक्ष रामेश्वर राठिया, नवापारा सरपंच छत्रपाल सिंह, सुवरलोट सरपंच तेजस्वरी राठिया, घिनारा उपसरपंच हेमंत सिंह राठिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!