Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सीमांकन विवाद में RI-पटवारी को बनाया बंधक, रिश्वत के आरोप पर हुआ हंगामा

सीमांकन विवाद में RI-पटवारी को बनाया बंधक, रिश्वत के आरोप पर हुआ हंगामा

सीमांकन विवाद में RI-पटवारी को बनाया बंधक, रिश्वत के आरोप पर हुआ हंगामा

छत्तीसगढ़ के Korba जिले के करतला थाना क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने राजस्व निरीक्षक (RI) और पटवारी को करीब दो घंटे तक बंधक बना लिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, नोनबिर्रा गांव में नायब तहसीलदार के आदेश पर जमीन का सीमांकन किया जा रहा था। इस दौरान राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह और पटवारी भरत चौहान मौके पर पहुंचे थे। सीमांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ लोगों ने गलत नापी और पैसे लेकर सीमांकन करने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

आरोप है कि विवाद के दौरान अधिकारियों की गाड़ी का रास्ता रोक दिया गया और उन्हें मौके पर ही रोककर रखा गया। हंगामे के बीच एक युवक ने रस्सी से आत्महत्या कर अधिकारियों को फंसाने की धमकी भी दी। घटना के बाद पटवारी की शिकायत पर संतराम, लीलाधर पटेल, हरिराम और हुकुमचंद पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और बंधक बनाने के आरोप में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *