Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में ब्रह्मलीन संत भाई बाजाराम साहिब जी का 28वां बरसी महोत्सव 23 मई को

कोरबा में ब्रह्मलीन संत भाई बाजाराम साहिब जी का 28वां बरसी महोत्सव 23 मई को

कोरबा : शहर में ब्रह्मलीन संत भाई बाजाराम साहिब जी का 28वां बरसी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 23 मई 2026, शनिवार को सिंधु भवन, शहीद हेमू कालाणी नगर, रानी रोड में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर सिंधी समाज और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।महोत्सव के तहत 13 मई 2026, बुधवार सुबह 11 बजे से पाठ साहिब की शुरुआत होगी। इसके बाद आरती, अरदास एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।23 मई को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक गुरुवाणी, भजन और कीर्तन का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे श्री भोग साहिब एवं दोपहर 1 बजे से आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा।इस धार्मिक आयोजन का संचालन भाई नारायणदास जज्ञासी, गद्दीदार स्वामी भाई बाजाराम दरबार कोरबा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन में समस्त जज्ञासी परिवार, पूज्य सिंधी पंचायत एवं सभी सहयोगी संस्थाओ एवं सेवेदारों की विशेष सहभागिता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *