कॉफी पॉइंट मार्ग पर दो बाइक में भिड़ंत, तीन युवक घायल एक की हालत गंभीर डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

कॉफी पॉइंट मार्ग पर दो बाइकों के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें एक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम एक बाइक में सवार होकर तीन युवक बालको की ओर आ रहे थे। वे बालको स्थित वनोपज जांच बेरियर के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी दोपहिया से उनकी जोरदार टक्कर । इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान कृष्णा सिंह, विशाल सिंह और अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!