निगम ने नहीं बनाई थी नाले की दीवार,प्रकाशित खबर पर निगम के इंजीनियर ने किया स्थिति स्पष्ट 

  वार्ड क्र. 14 अमरैयापारा में नाला के दीवार की ढहने के संबंध में मीडिया मंे प्रसारित प्रकाशित खबर के संबंध में निगम के इंजीनियर विनोद कुमार गोंड़ ने तथ्य स्पष्ट करते हुये बताया है कि उक्त नाले की दीवार नगर निगम केारबा के द्वारा नहीं बनाई गई है, और न ही इस पर निगम द्वारा किसी प्रकार का भुगतान ही किया गया है, बल्कि वार्ड पार्षद के द्वारा स्वयं के व्यय से उक्त निर्माण कराया गया है।

निगम के उप अभियंता विनोद कुमार गोंड़ ने उक्त समाचार के संबंध में तथ्य स्पष्ट करते हुये कहा है कि मीडिया पर एक समाचार प्रसारित प्रकाशित हुआ है कि वार्ड क्र. 14 अमरैयापारा में निर्मित नाले की दीवार गिर गई है तथा उक्त निर्माण कार्य को नगर निगम कोरबा से जोड़ा जा रहा है,

इस संबंध में तथ्य यह है कि उक्त स्थल पर वार्ड पार्षद के द्वारा स्वयं के व्यय से नाला निर्माण का कार्य कराया गया था, उक्त कार्य हेतु नगर निगम द्वारा किसी भी प्रकार की राशि स्वीकृत अथवा जारी नहीं की गई है, और न ही इस कार्य के लिये नगर निगम द्वारा कोई निविदा ही जारी की गई है।

उक्त निर्माण कार्य वार्ड पार्षद द्वारा अपने स्तर पर कराया गया था, इस कार्य के संबंध में विभाग को कोई पूर्व सूचना अथवा स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भी उपलब्ध नहीं कराया गया था। उन्होने आगे बताया कि उक्त निर्माण कार्य में नगर निगम का कोई प्रत्यक्ष वित्तीय व्यय नहीं हुआ है तथा नगर निगम की राशि का कोई भुगतान नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!