प्रेस क्लब कोरबा में पत्रकारिता, जनसंचार एवं सामाजिक संवाद को सार्थक बनाने विशेष कार्यक्रम 

मुख्य वक्ता आर.कृष्णा दास ने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर रखे विचार

रायपुर,कोरबा। पत्रकारिता, जनसंचार एवं सामाजिक संवाद को अधिक प्रभावी, सकारात्मक एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब कोरबा, तिलक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। जिनका प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। श्री दास की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।स्वागत संबोधन प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल द्वारा किया गया।जिसके पश्चात मुख्य वक्ता श्री दास को अपने मार्गदर्शन देने आमंत्रित किया।

अपने संबोधन में आर. कृष्णा दास ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसके सामने मौजूद चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल और त्वरित सूचना युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। समाचारों की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को बनाए रखना मीडिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाती है। सामाजिक संवाद को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में वक्ता ने जनसंचार के विभिन्न आयामों, सामाजिक जिम्मेदारियों और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर भी विचार व्यक्त किए तथा पत्रकारिता को समाजहित में और अधिक सार्थक बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रकारों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से समझते हैं और स्वयं पत्रकारों के हितों और सुरक्षा को लेकर संवेदनशील हैं तथा मीडिया जगत के सुझावों को महत्व देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में आर कृष्णा दास को स्मृति चिन्ह,शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!